
हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर इन दिनों धरने पर हैं इसी के तहत सफाई कर्मियों ने मेयर की शवयात्रा निकाला जहां निगम के पार्षद रोहित कुमार ने मुंडन कर किया पिंडदान और जमकर फूट-फूटकर रोते हुए अपना विरोध जताया।:नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हल्ला बोल जारी है पिछले 5 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने आज मेयर की शव यात्रा निकाली। इस दौरान हड़ताली सफाई कर्मचारियों ने मेयर और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यही नहीं पार्षद रोहित कुमार ने शव यात्रा में सर मुंडवा कर पिंडदान किया।विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत प्रतिदिन ₹500 मानदेय सफाई कर्मचारियों को दिया जाना है, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद नगर निगम ने यह व्यवस्था लागू नहीं की है। लिहाजा मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा है। कर्मचारियों की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन के दौरान नैनीताल रोड में जाम भी लगा, जिसे खुलवाने में पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें ₹500 प्रतिदिन मानदेय नहीं दिया जाता तब तक वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। पार्षद का असर मोड़ आने और फूट-फूट कर रोने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।संयुक्त मोर्चा के शाखा महामंत्री सुनील चौधरी ने कहा कि मेयर और निगम प्रशासन सिर्फ कोरे आश्वासन देकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। यहां संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष अशोक राज, रोहित टांक, सचिन भारती, शौकत अली, शिवम पाल, प्रशांत, अमन मसीह, रीना देवी, रामवतार राजौर, राहत मसीह, आदेश कुमार, श्याम सुंदर, अमरदीप चौधरी, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
लालकुआं:- आमखेड़ा चोरगलिया से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में उमड़ा हुजूम… उगते सूरज से किया प्रचार प्रारंभ….
नैनीताल- पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने की मांग पर हाईकोर्ट में सुनवाई, अंतिम फैसले की तारीख हुई जारी…
ब्रेकिंग न्यूज़:–समुदाय विशेष के युवक और उसके रिश्तेदारों ने नैनीताल निवासी किशोरी से किया दुष्कर्म,आरोपी महिला समेत चार गिरफ्तार…