देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2022 का शुभारंभ और ₹31 करोड़ की लागत से बनी शूटिंग रेंज का लोकार्पण किया। उन्होंने राज्य के अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भोजन के लिए दी जाने वाली धनराशि ₹150 से बढ़ाकर ₹225 की जायेगी। न्याय पंचायत, विकासखंड, जनपद और राज्य स्तर पर भी खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए भी तैयार करना है। 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी उत्तराखण्ड करेगा। जिससे राज्य के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रायपुर श्रीमती ममता देवी, खेल निदेशक जितेन्द्र कुमार सोनकर, अपर निदेशक राकेश चन्द्र डिमरी, खेल विभाग के अन्य अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।





लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
More Stories
Lalkuan: हाथीखाना निवासियों की हर लड़ाई में कंधे के साथ कंधा मिलाकर चलूंगा उनके साथ: हरेंद्र बोरा
ब्रेकिंग न्यूज: नैनीताल जिले में 312 मतदान दल अपने गंतव्य पर पहुँचे! नैनीताल के चार विकासखंडों – रामगढ़, धारी, बेतालघाट एवं ओखलकांडा में मतदान 24 जुलाई (गुरुवार) को संपन्न होगा! पढ़ें चुनाव अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त! पढ़ें कहां किसे कर सकते हैं फोन…