

हल्द्वानी। एक कार्यक्रम में यहां *एक समाज श्रेष्ठ समाज* संस्था ने पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तानी आतंकी हमले में भारतीय सेना के शहीद जवानों की छठवीं पुण्यतिथि पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी रामलीला मैदान स्थित डीके पार्क में पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक मदन बिष्ट ने संयुक्त रूप से कहा की पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारतीय सेना के जवानों की बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है क्योंकि भारतीय सेना के जवान अपनी जान की परवाह न करते हुए भारत एवं भारतवासियों को हमेशा सुरक्षित रखते है।
इसलिए भारतीय सेना के जवान हजारों फुट की ऊंचाई पर अपनी हड्डियाँ गलाकर दुश्मनों की हर हरकत पर पैनी निगाह रखते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देकर दुश्मनों को संभलने तक का मौका भी नहीं देते हैं।

तब जाकर हम अपने अपने घरों में सुरक्षित रहते हैं और तभी हम अपने सारे त्यौहार पूरी खुशी के साथ मना पाते है इसलिए भारतीय सेना के शहीद जवानों के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।
इसीलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर उनके प्रति श्रद्धा भाव प्रकट कर उनके बलिदान को हमेशा याद रखती है और यह हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है।
इसी क्रम में पर्यावरण प्रेमी मदन बिष्ट ने पुलवामा के शहीदों के नाम से पौधे वितरण कर लोगों से शहीदों के नाम पर पौधारोपण करने का आग्रह किया।
इस दौरान पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मार्गदर्शक मदन बिष्ट प्रीती आर्या समाजसेवी तरुण सक्सेना सचिन गुप्ता हेमन्त कुमार साहू आशीष मेहरोत्रा राशि जैन जया जोशी योगिता बनोला सुमन वार्ष्णेय रवि गुप्ता मनीष पंत धर्मेंद्र साहू दीपा रावत रेखा बलूनी कुसुम बोरा प्रियंका देवल मन्ना परगई दीपा नेगी खुशी नागर श्रुति तिवारी श्याम भारती नन्दकिशोर आर्या संजू राजपूत अरविंद कुमार निखिल साहू संदीप यादव महेश साहू रमेश आर्या चन्दन आर्या सूरज मिस्त्री रोहतास प्रजापति दीपक कुमार जानकी कश्यप अमित गोस्वामी जवाहर लाल महेश्वरी दलजीत सैनी मोनू कुमार रोहित भण्डारी सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
Breeking news*सांसद अजय भट्ट ने बजट को बताया दूरदर्शी और कर्तव्य निष्ट बजट*! पढ़ें किसका जताया आभार…
Breeking news: *मिट्टू की फुर्तीली पूँछ एकदम स्थिर हो गई*! पढ़ें: *बाल कलाकार क्यों डरे परीक्षा से*…
Breeking news: *2027 के विधानसभा चुनाव में क्या भाजपा पंजाब फतह करेगी* ?*जटिल समस्या से घिरती भाजपा*! पढ़ें : “पंजाब की ताजा” अपडेट…