Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

*ब्रेकिंग न्यूज*चौसला क्षेत्र में डेमोग्राफिक चेंज मामले में मुख्यमंत्री को अजय भट्ट ने लिखा गंभीर चिंता भरा पत्र! लोकसभा सांसद उवाच…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पूर्व केद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल / उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी की चौसला क्षेत्र में डेमोग्राफिक चेंज मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर अभिलंब कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

भट्ट ने कहा कि सख्त भू कानून और रेरा कानून लागू होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में डेमोग्राफिक चेंज का मामला बेहद चिंता जनक है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *कांग्रेस किसे देगी लालकुआं से टिकट* ? पढ़ें : *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट*...

बुधवार को सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए कहा कि हल्द्वानी तहसील के चौसला गांव में रेरा के उल्लंघन व डेमोग्राफी चेंज होने संबंधित मामले की समयबद्ध तरीके से जांच कराई जानी आवश्यक है।

इसके अलावा लंबे समय से वहां डेमोग्राफिक चेंज हो रहा था इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया इस पर भी जांच आवश्यक है।

सांसद भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज ही इस गंभीर मामले में तत्काल पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। साथ ही पत्र के माध्यम से भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व मुख्य सचिव को भी अवगत कराया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जनगणना के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न*! पढ़ें चुनावी तैयारी...
Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें