Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज : *कांग्रेस किसे देगी लालकुआं से टिकट* ? पढ़ें : *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट*…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। इस विधानसभा क्षेत्र को उत्तराखंड की हॉट सीट माना जाता है और इसे जीतने के लिए कांग्रेस/भाजपा नेता खासी मशक्कत करते हैं! कहा जाता है जो पार्टी लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विराट जीत दर्ज करती है उसी की प्रदेश में सरकार बनी है!

ADVERTISEMENTS

पहले अविभाजन से पूर्व तिलकराज बेहड यहां से विधायक होते थे! पहले वह भाजपा से विधायक बने तो प्रदेश में सरकार भाजपा की बनी! फिर बेहड कांग्रेस से विधायक बने तो प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनी! तब से यह परंपरा अनवरत रूप से देखने को मिल रही है!

यह भी पढ़ें 👉  कोटद्वार में खूनी संघर्ष: जंगल में घास लेने गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर भालू का जानलेवा हमला, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

मिशन 2027 के लिए फिर से एक बार यहां खींचतान शुरू हो गई है! भाजपा से वर्तमान विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट जहां प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं वहीं भाजपा के कद्दावर दीपेंद्र कोश्यारी, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, चंद्रशेखर पाण्डे, कमलेश चंदोला सहित कई लोग दावेदार के रूप में मैदान सम्हाले हैं! दीपेंद्र कोश्यारी ने जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया है!

कांग्रेस से पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल/हेमवती नंदन दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा, राजेंद्र खनवाल जैसे नाम चर्चा में हैं! कांग्रेस के ज्यादातर नेता कहते हैं दुर्गापाल परिवार को टिकट मिला तो सामने कोई नहीं टिकेगा! दूसरी ओर हरेंद्र बोरा भी लंबे समय से इंतजार में हैं!

यह भी पढ़ें 👉  सांसद, डीएम और चेयरमैन ने भरा स्व गणना फार्म! पढ़ें रामनगर अपडेट...

अब कांग्रेस किसे टिकट देगी ये उसकी मर्जी है! हरेंद्र बोरा और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल एकजुट रहे तो ये सीट बेहद रोमांचकारी होगी! भाजपा किसे टिकट देगी इस पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें