Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

*बिग ब्रेकिंग न्यूज* पीएम नरेंद्र मोदी हवाई अड्डे पर ही कमिश्नर पर बिफरे! पढ़ें क्या हुआ 58वें दौरे में ऐसा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 58वें दौरे पर यहां मेहंदी गंज हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनका सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। उन्होंने जोरदार अभिवादन स्वीकार किया और पूजा अर्चना भी की तथा करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

हवाई अड्डे पर ही पीएम नरेंद्र मोदी ने कमिश्नर मोहित अग्रवाल से पूछा 29 मार्च को बालिका के साथ 23 लड़कों ने एक सप्ताह में गैंग रेप किया उस प्रकरण में क्या उपलब्धि है ?

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने किया गांवों का दौरा*! पढ़ें क्या बोले डॉ बिष्ट...

पीएम नरेंद्र मोदी को हवाई अड्डे में ही कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा से 23 लोगों ने गैंग रेप किया था जिसमें से 12 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे गए हैं जबकि शेष 11 की पहचान की जा रही है।

इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला सभा स्थल पहुंचा। इस अवसर पर सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर 3.484 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा आज परिवार वाद से बाहर निकलकर देश ओलंपिक जीतने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने वाराणसी के युवाओं को अभी से ही तैयारी में जुट जाने का आह्वान भी किया।

यह भी पढ़ें 👉  निरीक्षण में दिखे एसएसपी दून के सख्त तेवर

पीएम नरेंद्र मोदी ने 35 मिनट करीब संबोधन किया उन्होंने हर हर महादेव शब्द से अपने संबोधन की शुरुआत की और अंत में ॐ पार्वती नमः से समापन किया।

भोजपुरी भाषा में बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा काशी के हमरे लोगन को प्रणाम! उन्होंने अपने संबोधन में विकास पर चर्चा की और देश की उपलब्धि भी सामने रखी। इस अवसर पर काशी जय श्री राम और हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान रहा। पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कमल छत्री स्मृति चिन्ह भेंट किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें