

हल्द्वानी। अवैध मेडिकल दुकानों एवं क्लीनिकों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग की सघन छापेमारी।
शुक्रवार को डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलिक के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आदि विभागों के हल्द्वानी के गोलापार क्षेत्र में एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान अंतर्गत हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से संचालित मेडिकल दुकानों एवं क्लीनिकों का ओचक निरिक्षण किया गया।

अभियान के अंतर्गत एक बंगाली क्लीनिक को अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उसे बंद कराया गया एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा मौके पर ही उसका नियमानुसार चालान भी किया गया। इसके अतिरिक्त, पाँच मेडिकल दुकानों की गहन जांच की गई, जिनमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं।
इन दुकानों को ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं।इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है कि जनसामान्य को सुरक्षित एवं प्रमाणिक चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हों।

इस हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है जो भविष्य में भी नियमित रूप से की जाएंगी, ताकि अवैध रूप से कोई क्लीनिक संचालित ना करे। इस दौरान सम्बंधित विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…