Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: 10 दिवसीय कैम्प में सीनियर कृतिका बोरा व आशीष चन्याल को श्रेष्ठ कैडेट सम्मान से किया पुरस्कृत! पढ़ें NCC समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम। रानीबाग़ में दस दिन तक चले ७९ उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी नैनीताल का सम्मिलित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समाप्त हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर अपने समापन संदेश में कमान अधिकारी कर्नल राजेश कौशिक ने सभी कैडेटों को बधाई दी तथा जीवन में कठोर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ

कैम्प में कैडेटों को व्यक्तित्व विकास, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, खेल कूद, मानचित्र अध्ययन जैसे सैन्य विषयों के विशेष प्रशिक्षण दिए गए।

कैम्प में कैडेटो को अग्निशमन, आत्म सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जैसे सामाजिक विषयों की जानकारियाँ उपलब्ध कराई गई। इस दौरान कैम्प में विभिन्न स्थानों से आए कुल ५०० कैडेटों ने प्रतिभाग किया । समापन समारोह के अवसर पर कैडेटों को उनकी विशिष्ट प्रतिभाओं के लिए पुरस्कृत किया गया।

अपने विशिष्ट कौशल के लिए 10 दिवसीय कैम्प में कैम्प सीनियर कृतिका बोरा तथा आशीष चन्यालको श्रेष्ठ कैडेट सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़: *यूके मुख्य सचिव बोले गैस की कोई कमी नहीं*! पढ़ें : नैनीताल अपडेट...

कैंप में एडीएम ऑफिसर ल्यूटियनेंट कर्नल बी एस ख़ंदका, सूबेदार मेजर चंचल सिंह, प्रशिक्षण जेसीओ सूबेदार महेश चंद्र पांडेय, सहायक एनसीसी अधिकारी, पी आई स्टाफ उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें