Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीडीओ ने ली रक्षा मंत्री के कार्यक्रम की धरातलीय जानकारी*! पढ़ें vip तैयारी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिनांक 21 मार्च को जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम की विभिन्न तैयारियां को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने हल्द्वानी स्थित सहकारी बैंक सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु की जा रही विभिन्न तैयारियों की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीषण सड़क हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्री बस, 8 की मौत, 26 गंभीर रूप से घायल

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के 4 साल पूर्ण होने के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसे सफलतापूर्वक संपन्न करना हम सभी की जिम्मेदारी है जिन अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गई है वह समय से बिना किसी त्रुटि के सफलतापूर्वक संपन्न कराएं।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर जिन-जिन विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए जाने हैं वह कल तक स्टालों का प्रदर्शन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य रूप से सम्पन्न किया जाना है। किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य कोषाधिकारी ने की सेवा निवृत कर्मचारियों संग गुफ्तगू*! पढ़ें~ क्या दिए निर्देश...

इस दौरान सीडीओ ने कार्यक्रम स्थल एमबी इन्टर कालेज मैदान में मंच निर्माण सहित अन्य सभी तैयारियों का भी निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित लोनिवि के अधिकारियों को मंच, पंडाल निर्माण सहित सभी तैयारिया समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें