

लालकुआं। पर्यावरण संरक्षण, कच्चे माल की उपलब्धता तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेंचुरी पल्प एवं पेपर तथा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के मध्य दिनांक 31 मार्च 2026 को 200 एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण के लिए एक दीर्घकालिक समझौता हस्तांतरित किया गया।
यह समझौता सेंचुरी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता एवं विश्वविद्यालय के उप नियंत्रक फार्म श्री सत्य प्रकाश कुरील के मध्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य महाप्रबंधक डॉ० टी० पी० सिंह एवं महाप्रबंधक डॉ० आशुतोष सिंह के साथ-साथ सेंचुरी मिल के मुख्य वित्त अधिकारी महेन्द्र कुमार हरित, उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, अमित गंगवाल तथा रवि प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सेंचुरी मिल एवं विश्वविद्यालय का यह संयुक्त प्रयास कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ हरित आवरण बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।
उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंचुरी मिल द्वारा वर्ष 2025–26 में कुल 2.22 करोड़ वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया है।
साथ ही यूकेलिप्टिस के क्लोन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नया मिस्ट चैम्बर भी स्थापित किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2026–27 के लिए 2.50 करोड़ वृक्षारोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए मिल प्रतिबद्ध है।
इस समझौते को क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, औद्योगिक विकास तथा कृषि आधारित सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनी जनता की समस्या।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री से भेंट कर राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा
ब्रेकिंग न्यूज: *पत्रकार ध्रुव रौतेला* को मीडिया सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष बनाने पर पत्रकारों में खुशी की लहर