Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने सुनी जन समस्या! किया समस्या का निस्तारण*! पढ़ें : भीमताल ब्लॉक अपडेट…देखें (vdo)

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख ने कहा रोस्टर व बुकिंग प्राथमिकता के अनुसार करें गैस का वितरण। पढ़ें: ब्लॉक जन संवाद दिवस अपडेट…

ADVERTISEMENTS

भीमताल ब्लॉक सभागार में बुधवार नियमित जनसंवाद दिवस में ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने जन समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

कई मामलों का विभागीय अधिकारियों को बुलाकर निराकरण करवाया गया। ब्लॉक सभागार में जनसंवाद को आए फरियादियों ने गैस वितरण से संबंधित समस्या को प्रमुखता से रखा।

डॉ बिष्ट ने ने जिला पूर्ति अधिकारी को जनसंवाद में बुलाकर समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख ने कहा गैस का वितरण रोस्टर अनुसार सुचारु रूप से आपूर्ति हो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सजग रहना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लाख कोशिशों के बाद भी नहीं रुकी बिंदुखत्ता की जनता*! पढ़ें~ किस किस ने किया था आंदोलन का विरोध...

डॉ बिष्ट ने कहा जिनकी गैस बुकिंग पहले है उन्हें पहले गैस वितरण करे। जंगलिया गांव बूढ़ाधूरा, मलुवाताल, खेरोला, सलड़ी हरीनगर के जनप्रतिनिधियों ने बताया माह फरवरी से गैस की गाड़ी नहीं पहुंची ।

इससे नाराज प्रमुख ने अधिकारियों से कहा गैस वितरण में किसी भी प्रकार लापरवाही न बरती जाए। ग्रामीण एवं भीमताल शहर को संतुलित व नियमित रोस्टर अनुसार गैस का वितरण किया जाए।

साथ ही जिस क्षेत्र में गैस वितरण होनी है वहां के जनप्रतिनिधियों को एक दिन पूर्व सूचित कर दिया जाए।

साथ ही सभी क्षेत्र वासियों से अपील की गैस पर्याप्त मात्रा में आ रही हैं। सभी लोग धैर्य रखें किसी प्रकार की पैनिक स्थिति हड़बड़ी न करें ।

जिस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने गैस सिलेंडर के रोस्टर अनुसार निर्धारित छेत्र में वितरित करने के निर्देश दिए। पूर्ति अधिकारी ने इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रबंधक को पत्र जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुछ लोग पहली बारिश की खुशबू चुरा ले गए*! *काश मैं बादल होता*! पढ़ें~कवि का नजरिया...

बेलुवाखान से आए ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या को लेकर समाधान की माग की प्रमुख ने दूरभाष से जल संस्थान विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करने के निर्देश दिए।

ग्रामीणों को 15 दिनों में पेयजल आपूर्ति हो जाए विभाग इस संबंध में शीघ्र कार्य करे।

इस दौरान ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा,जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, ममता दुमका , प्रेमलता देवी, प्रताप सिंह, प्रदीप कुमार, मुकेश पलड़िया,सभासद रामपाल गंगोला, बीडीसी पंकज सूर्या, मनोज भट्ट, पवन साह, कमल जंतवाल, ललित मोहन, गौरव रमोला,हरेंद्र बिष्ट, उमेश ओली, किशन बिष्ट, प्रेम कुल्याल, धर्मेंद्र शर्मा, प्रेम मेहरा, कृष्णा, ईश्वरी दत्त। आशा उप्रेती बीडीओ हर्षित गर्ग, जिला पूर्ति अधिकारी नैनीताल,ईओ भीमताल सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें