Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने बदल दी भाजपा की परिपाटी! धाकड़ से धुरंधर गिरी शुरू*! पढ़ें : प्रधान संपादक*जीवन जोशी* का नजरिया…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड के अंदर सीएम पुष्कर धामी ने धुरंधर गिरी दिखानी शुरू कर दी है एक दिन में आठ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करके सीएम पुष्कर धामी ने विपक्ष की चूल हिलाने जैसा काम किया है!

ADVERTISEMENTS

राज्य बनने के बाद भाजपा के कई चेहरे सीएम बने लेकिन इन सब से हटकर सीएम पुष्कर धामी ने अपनी अलग जगह जो बनाई है वह कबीले तारीफ है! सनातन धर्म के अनुयायियों में अगर सीएम पुष्कर धामी को माना जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी!

पूरे राज्य में डेमोग्राफी बदलने के मंसूबों पर जिस तरह धामी सरकार ने कड़ाई से अभियान चलाया वह केंद्रीय नेतृत्व की भ गया और अब जो भी नेता आ रहा है सीएम पुष्कर धामी की पीठ पर हाथ रखकर कहने लगा है कि धामी सरकार ने जो काम किया वह देश के किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किया!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ल्वेशाल में विधिक साक्षरता शिविर 17 को*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...

अब मिशन 2027 शुरू हो गया है! चर्चा है सीएम पुष्कर धामी की धर्मपत्नी भी इस बार मैदान में उतर सकती हैं! क्योंकि लंबे समय से वह सीएम पुष्कर धामी को बराबर सहयोग और उनके कार्य में सहयोग ही नहीं सामाजिक जीवन में सीढ़ियां चढ़ रही हैं!

कई कार्यक्रमों में उनके संबोधन से लगता है कि वह भी प्रतिभाशाली गौरव छिपाए हैं और समय आने पर इसका प्रदर्शन वह कर सकती हैं!

सीएम पुष्कर धामी ने जिस अंदाज में अपनी धुरंधर गिरी शुरू की है उसे देख सियासत के गलियारों में चर्चा ही सीएम पुष्कर धामी की हो रही है! विश्वास से लबरेज सीएम ने पूरे राज्य में फिर से कमल खिलाने के लिए स्वयं को मैदान में उतारा है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फरवरी से नहीं मिला वेतन*! दूध, सब्जी तक के पड़े लाले! पढ़ें किससे की है अपील...

इसे धामी की विकास यात्रा कहें तो कोई बुराई नहीं! एक दिन में आठ विधानसभा क्षेत्र में विराट रोड शो का भी कुछ राज होगा जो धामी के जेहन में होगा! कुल मिलाकर सीएम पुष्कर धामी का ग्राफ कम होने की बजाय बढ़ता प्रतीत होता है!

चुनाव तक कोई नया विघ्न पैदा नहीं हुआ तो धामी के लिए फतह कठिन नहीं लगती! डर है पुष्कर धामी को तो अपने ही कुनबे के उन तथाकथितों से जो इन चार साल बेमिसाल पर देखने को मिले! जिनके कारण धामी को असहज तक होना पड़ा!

कई मामले तो ऐसे भी चार साल में आए जिनका जवाब देना तक मुश्किल हो रहा था! लेकिन सीएम पुष्कर धामी हर मोर्चे पर लाजवाब पारी खेलते हुए यहां पहुंच गए। (एक दिन सीएम के साथ दूरगामी नयन की टीम)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें