Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *कैप्सूल ले जा रहे तेज गति के वाहन ने तीन युवकों को कुचल दिया*! तीनों की मौत से परिवारों में मचा कोहराम! पढ़ें *कहां हुई दुर्घटना*…

Ad
खबर शेयर करें 👉
(फाइल कॉपी)

हरिद्वार। यहां जनपद में बीती रात एक जबरदस्त मार्ग दुर्घटना घटित होने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो जाने का समाचार है।

ADVERTISEMENTS

यह मार्ग दुर्घटना मंगलोर-हरिद्वार मार्ग पर पीरपुरा अंडरपास के पास हुई है जिसमें तेज रफ्तार ट्रक (कैप्सूल) ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नशे के खिलाफ महिलाओं ने बनाया संगठन*! पढ़ें~ अध्यक्ष ने क्या सुनाया है फरमान...

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रक अब्दुल कलाम चौक की ओर से हरिद्वार की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक पीरपुरा अंडरपास में घुसा, उसने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड दिया।

इस दुर्घटना में मृतकों की पहचान अयान (16), मोहम्मद रकीब (17) और मोहम्मद साकिब (16) के रूप में हुई है। तीनों युवक रुड़की के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के जबरदस्तपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। इस घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जल्द होगा नदियों से खनन शुरु*! पढ़ें क्यों जरूरी है माइन टैग...

पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया गया है कि ट्रक बहुत तेज गति से जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें