Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

रफ्तार ने छीनी जिंदगी: स्कूटी सवार बिंदुखत्ता निवासी मनोज कर्नाटक की दर्दनाक मौत, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Ad
खबर शेयर करें 👉

:लालकुआं में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, बिंदुखत्ता के युवक की मौत

ADVERTISEMENTS

एक ही दिन में दो हादसों ने मचाई दहशत, 35 वर्षीय मनोज कर्नाटक की मौत से परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। मुक्तिधाम श्मशान घाट के सामने स्थित कट पर गुरुवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में बिंदुखत्ता निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार कर्नाटक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता के राजीव नगर प्रथम निवासी मनोज कुमार कर्नाटक, पुत्र भुवन चंद्र कर्नाटक, गुरुवार शाम करीब चार बजे अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से मुक्तिधाम के पास बने कट से लालकुआं की ओर मुड़ रहे थे। इसी दौरान नगला की ओर से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार कि कई फीट दूर जा गिरेप्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में उनके सिर, कमर और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को 108 एंबुलेंस की मदद से तत्काल एसटीएच हल्द्वानी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रोड स्थित राम मूर्ति अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।एक दिन में दो हादसों से उठे सवाललालकुआं क्षेत्र में एक ही दिन में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों में लगातार हो रहे हादसों को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि संवेदनशील कट और सड़क मार्गों पर यातायात व्यवस्था तथा गति नियंत्रण को लेकर गंभीर कदम उठाए जाने की जरूरत है।पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए मनोजमनोज कर्नाटक का वर्ष 2013 में विवाह हुआ था। वह अपने पीछे पत्नी नीमा कर्नाटक और 10 व 8 वर्ष की दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। मनोज की मौत की खबर से पत्नी, बच्चों, बड़े भाई दीपू कर्नाटक सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस कार्रवाई के तहत मृतक के शव का एसटीएच हल्द्वानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हादसे के बाद परिवार की आंखों में आंसू हैं और पूरे बिंदुखत्ता क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भू कटाव वाले स्थानों पर नहीं पहुंची पोकलैंड मशीन*! लोगों का आरोप सिर्फ दिखावा हो रहा है! पढ़ें ~ गौला नदी का कहर...

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें