Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता में नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बोलीं—अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार!

Ad
खबर शेयर करें 👉

महिला संगठन बिंदुखत्ता का गठन, ममता गोस्वामी बनीं अध्यक्ष; शराब बेचने-पिलाने वालों पर जुर्माने का ऐलान

बिंदुखत्ता। बिंदुखत्ता में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिला शक्ति ने खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। खुरियाखत्ता देवी मंदिर के निकट आयोजित बैठक में बिंदुखत्ता के अलग-अलग गांवों से पहुंची महिलाओं ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। महिलाओं ने दो टूक कहा—गांव में शराब बिकेगी, नशा परोसा जाएगा और युवा पीढ़ी बर्बाद होगी, यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

बैठक में सर्वसम्मति से ‘महिला संगठन बिंदुखत्ता’ का गठन किया गया। संगठन की कमान ममता गोस्वामी को अध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। राजेश्वरी बिष्ट को संरक्षक, चंद्रकला बिष्ट को उपाध्यक्ष, कलावती देवी को सचिव, शिवानी धानिक को कोषाध्यक्ष, गंगा देवी को संगठन मंत्री और दीपा देवी को उप सचिव चुना गया। इसके साथ ही कई महिलाओं को कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई।

‘नशे ने घर-घर की खुशियां छीनीं’

बैठक में महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब और अन्य नशे की उपलब्धता को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि नशे का असर अब परिवारों के साथ-साथ स्कूल जाने वाले बच्चों और युवाओं तक दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के विद्यालयों की बदली समय सारिणी*! पढ़ें क्या रहेगा प्रार्थना का समय...

महिलाओं ने कहा कि नशे की वजह से परिवार आर्थिक और सामाजिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। महिला शक्ति ने अब इस समस्या के खिलाफ घर से लेकर गांव तक जनजागरण अभियान चलाने का फैसला किया है।

शराब बेचने वालों पर ₹25 हजार जुर्माने का ऐलान

बैठक में संगठन की ओर से सख्त सामाजिक अभियान की घोषणा की गई। महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब बेचते पकड़े जाने पर संगठन की ओर से ₹25 हजार के जुर्माने का निर्णय लिया गया है। महिलाओं ने इस राशि को नशे से प्रभावित परिवारों की सहायता में इस्तेमाल करने की बात कही।

वहीं दुकान या पार्टी में शराब पिलाने वालों पर ₹15 हजार के जुर्माने की घोषणा की गई। नशे के प्रचार-प्रसार की शिकायत मिलने पर पुलिस को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई कराने की बात भी कही गई।

‘पुलिस ने साथ नहीं दिया तो सड़क पर उतरेंगी महिलाएं’

महिलाओं का कहना है कि बैठक की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस बैठक में नहीं पहुंची। हालांकि चौकी प्रभारी की ओर से महिलाओं को सहयोग का आश्वासन दिए जाने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जन संवाद में ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने सुनी समस्या*! पढ़ें~ क्या दिए निर्देश...

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि नशे की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करेगा। बैठक में महिलाओं ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वे ‘चंडी रूप’ धारण कर सड़कों पर उतरने से भी पीछे नहीं हटेंगी।

अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने किया एकजुटता का आह्वान

नवगठित संगठन की अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए महिलाओं को एकजुट होकर अपने-अपने गांवों में जनजागरण अभियान चलाना होगा।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी एक परिवार या एक गांव की नहीं, बल्कि पूरे समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य की लड़ाई है।

बैठक में महिलाओं ने पुलिस-प्रशासन से नशे के अवैध कारोबार की शिकायतों पर तत्काल जांच और कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की।

महिलाओं का संदेश साफ—‘नशा छोड़ो, समाज बचाओ’

बिंदुखत्ता में गठित महिला संगठन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब नशे के खिलाफ आवाज सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं रहेगी। महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी और नशे के खिलाफ सामाजिक अभियान चलाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें