Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड:- विधायक सहित 6 नामजद, अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

Ad
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद हुए हंगामे के मामले में धारचूला विधायक एवं मेला समिति अध्यक्ष हरीश सिंह धामी सहित छह नामजद और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेले का उद्घाटन किया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद विधायक हरीश सिंह धामी और उनके समर्थकों पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए नारेबाजी करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: नए साल से बदल जाएंगे देहरादून-हरिद्वार की तीन प्रमुख जनशताब्दी ट्रेनों के नंबर

पुलिस के अनुसार, इस दौरान कथित तौर पर तोड़फोड़ भी की गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने संबंधित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उनके साथ और अन्य व्यक्तियों के साथ धक्का-मुक्की की गई तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

मामले में कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने विधायक हरीश सिंह धामी सहित छह नामजद और अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले की जांच और विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। पिथौरागढ़ पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में इंसानियत शर्मसार: फैक्टरीकर्मी ने 11 महीने की मासूम को बनाया दरिंदगी का शिकार, हालत गंभीर; एम्स ऋषिकेश रेफर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें