

कोतवाली डोईवाला
ADVERTISEMENTS
दिनांक 27/03/2026 को श्री चन्द्र भूषण, उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी स्वामी राम हिमालयन अस्पताल/विश्वविद्यालय जौलीग्रान्ट द्वारा सूचना दी कि हिमालयन अस्पताल/विश्व विघालय जौलीग्रान्ट मे तीन युवकों द्वारा परिसर मे आकर क्लास रूम में अंदर घुसते हुए छात्र-छात्राओं के साथ अनावश्यक रूप से गाली-गलौज कर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है तथा आपस मे झगड़ा करने पर उतारू हो रहे है, जिससे अस्पताल मे आने-जाने वाले मरीजो, अन्य लोगो तथा संस्थान मे अध्यनरत छात्र-छात्रओ को परेशानी हो रही है।
प्राप्त सूचना पर डोईवाला पुलिस द्वारा मौके पर जाकर उक्त तीनो युवको को संस्थान मे आने का कारण पूछा तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नही दे पाए थे, जिनको संस्थान से जाने के लिए एवं शोर-शराबा न करने हेतु काफी समझाया गया लेकिन तीनो आरोपी और अधिक आक्रोशित होने लगे, मौके पर शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत दिनांक 27/03/2026 को पुलिस द्वारा उक्त तीनों युवकों (1) जय भण्डारी (2) उजैब जैदी (3) अभिजीत सिंह को धारा 170 बीएनएसएस मे गिरफ्तार नियमानुसार उप-जिला मजिस्ट्रेट डोईवाला देहरादून के समक्ष पेश किया गया था।
उपरोक्त घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमे स्वामी राम हिमालयन अस्पताल/विश्व विघालय जौलीग्रान्ट मे नियुक्त गार्डो उनमें से एक युवक के साथ मारपीट करते दिख रहे है, का तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली डोईवाला पर संस्थान के गार्डो के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
ADVERTISEMENTS
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *बेटे को चुनाव जिताने को मां ने लिया कॉलेज में एडमिशन और बेटा बन गया अध्यक्ष*! पढ़ें डीएसबी नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *छठे राउंड तक आर्यन बेलवाल आगे*! पढ़ें ~एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी अपडेट
ब्रेकिंग न्यूज: *एलबीएस में बिंदुखत्ता का परचम लहराया*! पढ़ें~ छात्र संघ चुनाव अपडेट…