

बिंदुखत्ता। यहां खुरियाखत्ता देवी मंदिर के निकट महिलाओं द्वारा एक बैठक रखी गई । इसमें गांव के अंदर शराब बेचने, दुकान में पिलाने तथा पार्टी आयोजनों में नशे का प्रचलन बंद करने का ऐलान किया गया।
हर गांव से पहुंची जागरूक महिलाओं ने महिला संगठन बिंदुखत्ता का निर्माण करते हुए सर्व सम्मति से

ममता गोस्वामी को संगठन का अध्यक्ष चुना है। राजेश्वरी बिष्ट को संरक्षक, चंद्रकला बिष्ट उपाध्यक्ष, सचिव कलावती देवी, कोषाध्यक्ष शिवानी धानिक, संगठन मंत्री गंगा देवी, उप सचिव दीपा देवी को चुना गया है।

इसके अलावा कई महिलाओं को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

बैठक में महिलाओं ने कहा समूचे गांव में कच्ची/पक्की शराब की नदियों ने महिलाओं और स्कूल जाने वाले बच्चों का राह चलना दूभर कर दिया है। हर गांव में कच्ची पक्की शराब बिक रही है है दर्जनों जगहों पर स्मैक, चरस बिक रही है लेकिन सब कुछ सबको ज्ञात होने के बावजूद कोई रोकने वाला नहीं है जिससे हर साल नशे से सैकड़ों लोगों का सिंदूर उजड़ रहा है क्योंकि नशे ने सबका लीवर और फेफड़े खत्म कर दिए हैं अब बच्चे भी स्कूल में तक नशे का सेवन कर जाने लगे हैं जो शर्मनाक बात है। महिलाओं ने मीटिंग में पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस मीटिंग में नहीं पहुंची थी, चौकी इंचार्ज ने महिलाओं की आश्वासन दिया है कि वह उनके साथ हैं। महिलाओं ने कहा है अब जो गांव में शराब बेचते मिला उसका मुंह काला किया जाएगा और पच्चीस हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा जो बाद में शराब के कारण विधवा हुई महिलाओं को वितरित किया जाएगा।
इसके साथ ही दो दुकान में पिलाएगा, पार्टी में पिलाएगा उस पर संगठन पंद्रह हजार रुपए जुर्माना लगाएगा और नशे का प्रचार प्रसार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाएगा। महिला शक्ति ने कहा पुलिस ने साथ नहीं दिया और तस्करी बंद नहीं हुई तो महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी
और खुद चंडी रूप धारण कर लेंगी जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। सभी महिलाओं ने एक स्वर में नशे पर रोक लगाने की मांग की है। बैठक में संपूर्ण बिंदुखत्ता गांव की जागरूक महिला शक्ति पहुंची थी। बैठक को संबोधित करते नव गठित संगठन की अध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा सभी महिलाएं एक जुट होकर इस सामाजिक बुराई का खात्मा करना चाहती हैं तो सब एकजुट इसके खिलाफ अपने अपने गांव में जन जागरण अभियान चला कर इस बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन से अविलंब तस्करी के अड्डों को बंद करने की मांग की गयी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता में नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बोलीं—अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार!
बिंदुखत्ता में नशे के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, बोलीं—अब नहीं चलेगा नशे का कारोबार!
ब्रेकिंग न्यूज: *प्रतिभा को कभी भूला नहीं जा सकता*! पढ़ें~ महान सपूत लालबहादुर शास्त्री पर एक रिपोर्ट…