Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *वीडीओ को कारण बताओ नोटिस 13 कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश*! पढ़ें~ हल्द्वानी हलचल…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय द्वारा विकास खण्ड हल्द्वानी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड में संचालित समस्त योजनाओं वी०बी०जी०राम०जी० एन०आर०एल०एम०, ग्रामोत्थान विधायक निधि, सांसद निधि पंचायतीराज, युवा कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग लघु सिंचाई के कार्यों की समीक्षा की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: पीएसी के प्रशिक्षु जवान विष्णु कुमार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाई CBI जांच की मांग

अनुपस्थित पाये गये 05 कर्मचारी तथा बिना अवकाश स्वीकृत कर अवकाश पर गये 07 कर्मचारियों के सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी हल्द्वानी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण किया जाए तथा संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर उक्त तिथि का वेतन आहरित न किया जाए।

विधायक निधि सांसद निधि, राज्य वित्त एवंम पन्द्रहवा वित्त योजना के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि के पूर्ण उपयोग न होने पर रोष व्यक्त करते हुए शीघ्र प्राप्त धनराशि का उपयोग करने के निर्देश दिये गये।

खण्ड विकास अधिकारी भीमताल से दूरभाष पर वार्ता करने पर ज्ञात हुआ कि वे बिना अवकाश स्वीकृत कराए व बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर गये है तथा उनके कार्यालय से नदारद रहने पर उनका स्पष्टीकरण लिये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेट किट खरीद में बड़ा घोटाला?,भाजपा विधायक पर लगे विधायक निधि के दुरुपयोग के आरोप...

साथ ही कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी भीमताल में अनुपस्थित पाये गये 03 कर्मचारियों की सेवा समाप्ति की कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी नैनीताल को संस्तुति की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान सहायक परियोजना निदेशक डी०आर०डी०ए० श्रीमती चंदा फर्त्याल खण्ड विकास अधिकारी बी०एस०बिष्ट, सहा०ख०वि०अ० एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें