Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: “भ्रष्ट तंत्र के ठेकेदार” अब तिलमिला रहे”! बकौल – सीएम *पुष्कर धामी* पढ़ें कहां किया पार्क जनता को समर्पित…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

ऋषिकेश। भ्रष्टाचार की जननी रही कांग्रेस आज सौ चूहे खाकर हज को चली वाली स्थिति में खड़ी है! यह आरोप उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लगाते हुए कहा कांग्रेस सरकार में नकल माफिया राज कायम था और हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार था आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अगुवाई में पूरे देश से भ्रष्टाचार का सफाया अभियान चल रहा है जिससे कांग्रेस तिलमिला गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: पीएसी के प्रशिक्षु जवान विष्णु कुमार की संदिग्ध मौत, परिजनों ने उठाई CBI जांच की मांग

उन्होंने कहा कांग्रेस सत्ता की भूखी है और वह विपक्ष की भूमिका में खरी नहीं उतर सकी! सीएम पुष्कर धामी ने कहा उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहने वाले अखिलेश के घर में खुद की धर्मपत्नी उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं!

उन्होंने कहा तंदूर कांड, जैनी प्रकरण सब कांग्रेस का माडल रहा है! जनता चुनाव में इनको सबक सिखाएगी और सनातन धर्म की पताका फहराएगी। वह यहां चंद्रेश्वर नगर में देहरादून, उधमसिंह नगर, हरिद्वार और उत्तरकाशी जनपद के नौ नगर निकायों के विकसित देवभूमि रजत जयंती पार्क जनता को सुपुर्द कर एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा आज राज्य में नकल माफिया पकड़े जा रहे हैं और अपराधी जेलों में जा रहे हैं जो कानून के राज का माडल है! उन्होंने कहा देवभूमि में सनातन धर्म का परचम लहराने के लिए जिन कार्यकर्ताओं ने मेहनत की उसी के चलते मदरसा बोर्ड भंग हुई और समान शिक्षा का नियम लागू हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:-बच्चों की होनी थी शादी पिता की हो गयी मौत...

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें