

लालकुआं। क्षेत्र के जाने-माने ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता पंडित गोपाल दत्त जोशी के आकस्मिक निधन से हल्दूचौड़ समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद बच्चों की शादी की खुशियां गूंजने वाली थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। दोनों बच्चों के विवाह की तैयारियां चल रही थीं और शादी के निमंत्रण पत्र तक छप चुके थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। पिता के अचानक चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के बबूर गुमटी निवासी 50 वर्षीय पंडित गोपाल दत्त जोशी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वह क्षेत्र के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं भविष्यवक्ता थे। ज्योतिष के क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान थी और उनके पास प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान एवं भविष्य संबंधी परामर्श लेने पहुंचते थे। सरल स्वभाव और ज्योतिष विद्या में उनकी गहरी पकड़ के चलते क्षेत्र में उनके अनेक अनुयायी और प्रशंसक थे।सबसे हृदयविदारक पहलू यह है कि उनके पुत्र और पुत्री दोनों का इसी माह विवाह होना तय था। घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं और रिश्तेदारों व परिचितों को बांटने के लिए निमंत्रण पत्र भी छप चुके थे। परिवार विवाह की खुशियों में सराबोर होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस आंगन में कुछ दिनों बाद शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब अपनों की सिसकियां सुनाई दे रही हैं।पंडित गोपाल दत्त जोशी अपने पीछे पुत्र-पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों, परिचितों और उनके अनुयायियों में शोक व्याप्त हो गया। उनके आकस्मिक निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *यम द्वितीया* पढ़ें~ भगवान चित्रगुप्त की पूजा पर खास अपडेट…
लालकुआं: दीपावली की सजावट के दौरान हादसा, बंदर के हमले से घबराकर छत से आंगन में गिरी महिला; हालत गंभीर
ब्रेकिंग न्यूज: *स्वर्गीय नारायण सिंह जंतवाल(पूर्व विधायक) व स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण लोहनी “लच्छू दा” के सम्मान में सादगी से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस*! पढ़ें राज्य स्थापना दिवस अपडेट…