Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता में 21-22 नवंबर को होगा ‘लोकथात’ सांस्कृतिक महोत्सव, उत्तराखंड की लोकसंस्कृति की दिखेगी झलक…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिंदुखत्ता में दो दिवसीय ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा जी की स्मृति में आयोजित होगा।

ADVERTISEMENTS

आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का आयोजन आगामी 21 और 22 नवंबर 2026 को सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर नंबर-1, बिंदुखत्ता, लालकुआं, जिला नैनीताल में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल महोत्सव में संस्कृति का समागम*! *ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट* सहित कई रहे मौजूद...

इस सांस्कृतिक महोत्सव में उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीतों, लोकनृत्यों और क्षेत्रीय परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को अपनी लोकपरंपराओं से जोड़ना है।

इस कार्यक्रम का आयोजन जन जागृति सांस्कृतिक कला समिति, बिंदुखत्ता एवं समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

कार्यक्रम की तिथि: 21 एवं 22 नवंबर 2026
स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर नंबर-1, बिंदुखत्ता, लालकुआं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें