Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: तहसील दिवस पर कालाढूंगी में अपर जिला अधिकारी ने सुनी समस्याएं! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सोमवार को तहसील कालाढूंगी में आयोजित तहसील दिवस में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनी तथा उनका निस्तारण किया।तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 18 समस्याओं जो विभिन्न विभागों से संबंधित थी,को अपर जिलाधिकारी के सम्मुख रखा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *धामी सरकार में कई लोगों की आज खुल सकती है लाटरी*! पढ़ें कितने नाम हैं चर्चा में...
Ad

अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिन समस्याओं का निस्तारण मौके पर संभव था उन समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर समाधान कर आवेदक को भी अवगत कराया जाय।

उन्होंने विभागों से आए अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं जनता द्वारा उठाई जाती हैं उनका निर्धारित समय पर समाधान करना सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस में उप जिला अधिकारी कालाढूंगी बीसी पंत समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी, क्षेत्रीय जनता आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें