Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भगत सिंह कोश्यारी को मिला पद्म भूषण*! पढ़ें : नई दिल्ली अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा भगत सिंह कोश्यारी को “पद्म भूषण” से अलंकृत किए जाने का समाचार समस्त उत्तराखंड वासियों एवं राष्ट्रसेवा के पथ पर चलने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है। लोगों ने श्री कोश्यारी को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रामगढ़ में बुधवार को लगेगा बहु उद्देश्यीय शिविर*! पढ़ें~ किसने दी जानकारी...
Ad

श्री कोश्यारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन निष्ठा, सादगी, त्याग एवं जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण रहा है।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर मुख्यमंत्री, सांसद तथा महाराष्ट्र एवं गोवा के राज्यपाल के रूप में उन्होंने जिस समर्पण, दूरदर्शिता और निष्कलंक सार्वजनिक जीवन का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह सम्मान दशकों के तप, त्याग और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक है।

लोगों ने इस गौरवपूर्ण सम्मान हेतु हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें