Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी का 138वां जन्म दिवस समारोह के साथ श्रद्धापूर्वक मनाया गया! पढ़ें आज की विशेष अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आज यहां भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी का 138वां जन्म दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

तिकोनियां स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिश्ट एवं गणमान्यों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

अपने सम्बोधन मे मेयर गजराज बिश्ट ने भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि पं0 पंत जी महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को देश की जनशक्ति में आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। पं0 गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड के ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी*! पढ़ें: मौसम अपडेट...

उन्होंने कहा कि पंत जी पर्यावरण को बचाये रखने के लिए देश व प्रदेश के लिए काफी कार्य किये हैं। आज आवश्यकता है कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन मे अवतरित कर कार्य करें। यही पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी को सच्ची श्रद्वांजलि होगी।

कार्यक्रम के सह संयोजन डीके पंत ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा पंत जी के द्वारा देश व प्रदेश में किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारियां दी।

पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों तथा कलाकारों द्वारा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027 के लिए अवस्थापना तंत्र के तेजी से विकास पर जोर : राज्य सरकार ने दी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

कार्यक्रम में नगर आयुक्त ऋचा सिह,राजेश कुमार, दीप पंत, विशाल नेगी, हेमंत कबडवाल, बीना चौहान, डा0 छवि काण्डपाल, एनबी गुणवंत, कुन्दन सिंह बिश्ट,सुरेश पंत के साथ ही स्कूली बच्चे एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें