Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: *भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने की प्रेस वार्ता*! *गैरसैंण में पेश बजट की करी सराहना*! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्दूचौड़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मंगलवार को हल्दूचौड़ स्थित अपने निवास पर प्रेस वार्ता आयोजित कर गैरसैंण में प्रस्तुत राज्य बजट की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देने वाला है और इसमें युवाओं, किसानों तथा आम जनता के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है।

दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि सरकार द्वारा गैरसैंण में पेश किया गया बजट राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बजट सत्र बढ़ाए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने दिया धरना*! पढ़ें : गैरसैंण अपडेट...

उन्होंने बताया कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार के नए अवसरों के सृजन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है और यह बजट उसी सोच का प्रतिबिंब है।

युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं, स्टार्टअप और कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ने कहा कि सरकार का यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट में किए गए प्रावधानों से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं गौला गेट पर ओवरलोडिंग को लेकर तीन विभागों की संयुक्त छापेमारी*! एक वाहन सीज! दो दर्जन से अधिक का चालान ! पढ़ें : क्या दिए निर्देश...

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विकास के मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग करने के बजाय विपक्ष अनावश्यक राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं से संतुष्ट है।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रेस वार्ता में प्रेस क्लब अध्यक्ष बिंदुखत्ता जीवन जोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष लालकुआं बीसी भट्ट, प्रेस क्लब अध्यक्ष हल्दूचौड़ प्रमोद बमेटा,वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत पंत, अजय उप्रेती, ओ पी अगिनहोत्री, धर्मानंद खोलिया सहित अन्य पत्रकार ,स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें