
नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार जनपद में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं सें सम्बन्धी घटनाएं जैसे भूकम्प, बादल फटना, वनाग्नि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बाढ की स्थिति, बांध का टूटना, सुरंग का धंसना, बड़े वाहनों की दुर्घटनाएं एवं हेलीकाप्टर क्रैश आदि सम्बन्धित घटनाएं घटित होती है। जिससे आम-जनमानस व संशाधनों का भारी नुकसान होता है।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आपदा से पूर्व की समयपूर्वक तैयारियों तथा आपदा से निपटने हेतु सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान एवं सम्बन्धित विभागों से सामंजस्य एवं समन्वय बनाये जाने के निर्देश दिये हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित किये जाने हेतु दिनांक 16 एवं 17 मार्च 2026 को जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के मॉक अभ्यासों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 16 मार्च को टेबल टॉप एक्साइज एवं मॉक एक्साइज में जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर आईआरएस प्रणाली अन्तर्गत नामित समस्त अधिकारियों एवं समस्त महत्वपूर्ण विभागों/हितधारकों स्ट्रेक होल्डर्स द्वारा जिला कार्यालय स्थित एन0आई0सी0 वीडियों कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में तथा तहसील स्तर पर सम्बन्धित परगना मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तहसील स्तरीय आईआरएस टीम नामित अधिकारियों के साथ अपने तहसील मुख्यालय स्थित विडियों कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में उक्त कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 17 मार्च को आपदा पूर्वाभ्यास अभियानों हेतु जनपद के तहसील श्री कैंचीधाम, खनस्यूं, कालाढुंगी, हल्द्वानी तथा नैनीताल में कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे।
उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास अभियान अन्तर्गत चिन्हित स्थानों पर स्टेजिंग एरिया-इंसिडेन्ट कामाण्ड केन्द्र,राहत शिविर, चिकित्सा शिविर आदि को चिन्हित करते हुए स्थानीय आई0आर0टी0 दलों का गठन, साईट चीफों व टास्क फोर्सों कार्मिक/उपकरण, संसाधनों का गठन सुनिश्चित किया जाये।
अपर जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद एवं तहसील स्तर सम्बन्धित परगना मजिस्ट्रेट एवं समस्त विभागीय अधिकारी उक्त दिये गये भूकम्प पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आपदा टेबल टॉप एक्साइज एवं आपदा मॉक एक्साइज हेतु नियत तिथियों में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *नकली दूध/नकली सब्जी/ बच्चों के पसंदीदा पैक्ड चिप्स नकली/ नकली बीड़ी/गुटखा/क्या होगी धर पकड़ ? पढ़ें: स्वास्थ से खिलवाड़ पर खास अपडेट…
उत्तराखण्ड राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य (लिखित प्रकृति) परीक्षा-2025 दिनांक 27 अप्रैल, 2026 (सोमवार) से 30 अप्रैल, 2026 (गुरुवार) तक प्रतिदिन दो सत्रों में! जनपद नैनीताल अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में बदली समय सारिणी*! देखें जारी रोस्टर…