Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक में यूसीसी पर ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने दिया व्याख्यान*! पढ़ें भीमताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। नारी शक्ति के सशक्तिकरण, प्रगतिशील समाज का प्रतीक है यूसीसी कानून। यह बात भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने कही।

भीमताल उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता ucc के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को प्रथम यूसीसी दिवस ब्लॉक भीमताल में मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने कानून की महत्ता पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध उत्पादकों को दो रुपया बढ़ाकर देने का निर्णय*! पढ़ें लालकुआं अपडेट...

प्रमुख ने कहा यूसीसी का उद्देश्य समाज के हर नागरिक को समान अधिकार देना और दशकों से चली आ रही कानूनी विसंगतियों को दूर करना है। यह दिवस भविष्य में सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनता को यूसीसी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। जिससे यूसीसी के माध्यम से विवाह पंजीकरण, उत्तराधिकार और अन्य पारिवारिक मामलों में सरलता आएगी।

आए लोगों ने भी इस नई व्यवस्था के प्रति अपनी जिज्ञासाएं साझा की और कानून की बारीकियों को समझा।

राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *डोर टू डोर रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाने के डीएम ने दिए निर्देश*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...

यह कानून किसी जाति या धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण और सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

हमने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं का सम्मान करते हुए, बहुविवाह और कुप्रथाओं को समाप्त कर एक प्रगतिशील समाज का निर्माण होगा।

इस अवसर पर बीडीओ हर्षित गर्ग, ईओ राहुल साह, एडीओ पंचायत भूपाल बिष्ट, ग्राम प्रधान, छेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें