Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण*! *दी चेतावनी घरेलू गैस सिलेंडर का न हो दुरुपयोग*! पढ़ें : जनपद अल्मोड़ा अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा:-गैस को लेकर अफवाहों पर प्रशासन सख्त हो गया है। आज लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बाजार में किया औचक निरीक्षण ।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार लमगड़ा (अल्मोड़ा) क्षेत्र में गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में लमगड़ा तहसीलदार करिश्मा जोशी ने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

निरीक्षण के दौरान विभिन्न होटलों, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों में गैस सिलेंडरों के उपयोग की जांच की गई। प्रशासन द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक प्रयोग पर रोक के आदेशों के पालन की स्थिति का जायजा लिया गया।

तहसीलदार करिश्मा जोशी ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक कार्यों में न करें और केवल व्यवसायिक सिलेंडरों का ही प्रयोग करें।

तहसीलदार करिश्मा जोशी ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति प्लांट द्वारा नियमित रूप से की जा रही है और गैस बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को समय पर डिलीवरी दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी गैस की कमी नहीं है।उन्होंने क्षेत्रीय जनता से अपील की कि भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अनावश्यक गैस का संग्रहण न करें, क्योंकि इससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि गलत या भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा और बाजार क्षेत्र की कई दुकानों की जांच की गई।

फोटो कैप्शन:लमगड़ा बाजार में रेस्टोरेंट और खाद्य दुकानों का निरीक्षण करती तहसीलदार करिश्मा जोशी पुलिस बल के साथ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें