Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: पांच लाख लाओ वरना लगा दुंगा गैंगस्टर! दरोगा एक लाख लेते धरे गए! पढ़ें कहां हुआ वर्दी से खिलवाड़…

Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून। जो कल तक पांच लाख रुपए वसूल किए जाने की फिराक में शिकायत करने वाले को फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दे रहे थे और आरोपियों को बचाने के पांच लाख मांग रहे थे वह पुलिस में दरोगा आज खुद एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ जेल चले गए।

उत्तराखंड में सतर्कता निदेशक डॉ वी मुरुगेशन के दिशा निर्देश पर पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ जबरदस्त तरीके से अभियान चल रहा है! कहीं भी रिश्वत ली गई तो जेल जाने की तैयारी समझें कर्मचारी और अधिकारी!

इसी अभियान के तहत आज सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून से जावेद नामक व्यक्ति ने शिकायत की और बताया कि उसने जमीन के विवाद पर आई एस बी टी पुलिस चौकी में रिपोर्ट दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Breeking news: *मिट्टू की फुर्तीली पूँछ एकदम स्थिर हो गई*! पढ़ें: *बाल कलाकार क्यों डरे परीक्षा से*...

चौकी प्रभारी देवेश खुगसाल ने पहले गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजने की धमकी दी फिर कहा नाम हटाने के पांच लाख रुपए लाओ, इसके बाद जावेद ने अपने उन साथियों से कहा जिनके नाम अपराध से हटाने थे तो उन्होंने जावेद को सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून जाने की सलाह दी।

इसके बाद जावेद ने विजिलेंस टीम को पूरी कहानी सुनाई तो विजिलेंस ने मामले की गभीरता देखी जांच की तो मामला सही प्रतीत हो रहा था!

इसके बाद ट्रैप टीम गठित कर जावेद को एक लख दिए गए जिसे दरोगा जी ने सम्मान से अपने जेब में डालने की तैयारी की तभी विजिलेंस टीम ने दरोगा जी को रंगे हाथों दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Breeking news*सांसद अजय भट्ट ने बजट को बताया दूरदर्शी और कर्तव्य निष्ट बजट*! पढ़ें किसका जताया आभार...

डॉ बी मुरुगेशन ने पकड़ने वाली टीम को नगद धनराशि इनाम स्वरूप प्रदान की है और बताया यह अभियान और तेज होगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें