Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज*राजस्व कर्मियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर 5 हजार निर्विवाद विरासत मामलों का सफल एवं त्वरित निस्तारण किया गया*! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में राजस्व एवं नागरिक सेवाओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा किए गए अभिनव प्रयासों को उत्तराखंड शासन ने जमकर सराहना की है।

जिलाधिकारी श्री रयाल द्वारा जनहित में शुरू की गई इन पहलों से आम जनता को बड़ी राहत मिली है और जनता का प्रशासन पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

निर्विवाद विरासत मामलों के शीघ्र निस्तारण की दिशा में जनपद नैनीताल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बीते तीन माह में राजस्व कर्मियों द्वारा ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर करीब 5000 निर्विवाद विरासत मामलों का सफल एवं त्वरित निस्तारण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता की जनता में गुस्सा बढ़ रहा*! *लोग बोले नगरपालिका वापस करवाने वाले लोग बनवाएं राजस्व गांव*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जनपद की इस सराहनीय उपलब्धि पर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, मीनाक्षी सुंदरम सहित राज्य सरकार के समस्त सचिवगणों ने तालियां बजाकर जनपद नैनीताल के प्रयासों का स्वागत और अभिनंदन किया।

इसके साथ ही मेड़ विवाद, सीमा विवाद, खेत संख्या में नाम/नंबर दुरुस्ती, पैमाइश, नपती, सीमांकन, तथा गूल एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराने से जुड़े कुल 1150 मामलों के सफल निस्तारण पर परगना स्तरीय राजस्व प्रवर्तन टीमों, नैनीताल के कार्यों की विशेष सराहना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गृहमंत्री के आगमन की तैयारी* *प्राधिकरण पर अतिक्रमणकारी भारी*! पढ़ें हरिद्वार अपडेट...

वहीं जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण से संबंधित 2300 मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किए जाने पर संबंधित पंजीकरण अधिकारियों को भी प्रशंसा मिली।

जनपद प्रशासन द्वारा किए गए इन ठोस प्रयासों से न केवल राजस्व एवं नागरिक सेवाओं में पारदर्शिता, गति और विश्वास बढ़ा है, बल्कि आम नागरिकों को समयबद्ध न्याय और राहत भी सुनिश्चित हुई है।

शासन स्तर पर इस उपलब्धि को प्रशासनिक नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा की गई कार्यवाही व अभिनव पहल के संबंध में मुख्य सचिव को अवगत कराया गया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें