Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: सीडीओ और डी एफ ओ मिले राज्यपाल से, दी विकास योजनाओं की धरातलीय जानकारी! पढ़ें नैनीताल अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल अनामिका ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जनपद में चल रही सरकारी योजनाओं से राज्यपाल को अवगत कराया।

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से जनपद में विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए किए जा रहे विभागीय प्रयासों के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए इन समूहों को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Breeking news*बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 179 लोगों ने सीधा लाभ उठाया*! पढ़ें : कोटाबाग अपडेट...

राज्यपाल ने जिले में पंजीकृत होम स्टे इकाइयों की जानकारी लेते हुए उनकी संख्या में वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय सहभागिता को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक होम स्टे पंजीकृत किए जाने चाहिए।

इस दौरान राज्यपाल ने डीएफओ, नैनीताल चंद्रशेखर जोशी से वन विभाग की गतिविधियों, विशेषकर वनाग्नि की घटनाओं और उन्हें रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  Breeking news: *छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि मेले को लेकर बैठक संपन्न*! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट...

उन्होंने वन विभाग द्वारा नैनीताल जनपद में पीरूल प्रबंधन से वनाग्नि की रोकथाम हेतु किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में एक प्रभावी और दीर्घकालिक कार्ययोजना की जरूरत बताई।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें