Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बाप के सामने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश*! विरोध पर फोड़ा सिर! पढ़ें बनभूलपुरा समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

हल्द्वानी। बीती देर रात शहर के वनभूलपुरा क्षेत्र में खुलेआम दबंगई और जमकर मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार आरोप है कि एक युवक ने पिता के साथ मारपीट करने के साथ-साथ उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म की धमकी भी दी है ।

इसके चलते पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नगर निवासी शकील अहमद पुत्र जमीर अहमद ने वनभूलपुरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उनके मोहल्ले का ही रहने वाला सद्दाम उर्फ समीर पुत्र ताहिर हुसैन अक्सर इलाके में लोगों से झगड़ा करता रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बालिकाओं को फुटबॉल समझ बैठे ग्राम प्रधान हुए गिरफ्तार! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

आरोप है कि पूर्व में भी आरोपी द्वारा प्रार्थी और उनके परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की घटना की जा चुकी है, जिसे स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से समझौते के जरिए सुलझा दिया गया था।

पीड़ित पक्ष के अनुसार 14 मार्च को दोपहर करीब 3.30 बजे वह अपनी पुत्री सदफ के साथ हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के रास्ते से जा रहे थे।

इसी दौरान आरोपी सद्दाम वहां पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस दौरान उसने पीड़ित की पुत्री के साथ बदतमीजी और अश्लील हरकत भी की तथा उसे दुष्कर्म की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी आज नैनीताल जनपद में*! पढ़ें कब कहां होंगे...

जानकारी के अनुसार मारपीट के दौरान शकील अहमद के सिर में गंभीर चोट भी आई है , जिसका मेडिकल भी कराया गया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी की हरकतों से उनका परिवार भयभीत है और भविष्य में किसी बड़ी घटना की आशंका बनी हुई है। पीड़ित ने जानमाल का खतरा भी बताया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें