Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी शनिवार को हल्द्वानी में*! पढ़ें (वीआईपी) अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 फरवरी (शनिवार) को एक दिवसीय जनपद भम्रण पर आ रहे है।

जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शनिवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड हैलीपैड खटीमा (उद्यमसिंह नगर) से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:55 बजे एफ टी आई हेलीपैड हल्द्वानी पहुॅचेगे।

इसके उपरांत एफ टी आई हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहॉं वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने काली कुमाऊं की होली में किया प्रतिभाग*! पढ़ें : होली समाचार...

इसके उपरांत मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक प्रधानमंत्री की वर्चुअल उपस्थिति में सर्वाइकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एच०वी०पी० टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 01:00 बजे पी० एस० पी० चिकित्सालय हल्द्वानी के शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

इसके उपरांत 2:30 बजे से 03:00 बजे तक एफ टी आई सभागार में जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण विषय पर बैठक एवं ब्रीफिंग करेंगे ।

इसके उपरांत 03:15 बजे एफ टी आई हेलीपैड से खटीमा (उधमसिंहनगर) के लिए रवाना होगे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *रिपोर्ट न लिखने के एवज में ए एस आई ने मांगे 15 हजार*! चढ़ा विजिलेंस के हत्थे! पढ़ें : दिनेशपुर अपडेट...
Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें