

उत्तराखंड। सीएम पुष्कर धामी ने लोहाघाट चम्पावत में आयोजित काली कुमाऊँ होली रंग महोत्सव में शामिल होकर भारी संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
इस अवसर पर होल्यारों के साथ खड़ी होली गायन में सहभाग किया और लोक परंपरा के जीवंत रंगों को आत्मसात किया।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा मातृशक्ति, युवाओं और बुजुर्गों द्वारा किए गए आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत हेतु सहृदय आभार व्यक्त करते हैं।


उन्होंने कहा खड़ी होली उत्तराखंड की विशिष्ट पहचान है। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।
प्रदेश की लोक संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। इसके संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक….
उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी: इस महीने निकलेंगी समूह-ग की 2,200 से अधिक भर्तियां, यूकेएसएसएससी ने जारी किया पूरा कैलेंडर
उत्तराखंड में जनगणना-2027 की महातैयारी: किराएदार जहां रह रहे वहीं होगी गिनती, आधार व वोटर आईडी देना अनिवार्य नहीं