Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम पुष्कर धामी भीमताल में करेंगे वृक्षारोपण*! पढ़ें : कितने पेड़ लगेंगे…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भीमताल प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : *पीयूष जोशी को धमकी मामले में पुलिस से मिले जनप्रतिनिधि*! पढ़ें~ हल्दूचौड़ समाचार...

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 3000 बोगनवेलिया पौधों का रोपण किया जाएगा।

यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता एवं हरित वातावरण को भी सुदृढ़ करेगी।निरीक्षण के दौरान श्री पांडे ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को पौधारोपण की समस्त तैयारियां निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा पौधों की गुणवत्ता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पौधारोपण स्थल, पेयजल, स्वच्छता, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कोतूहल से मातम: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पंडाल में भारी भगदड़, 19 की दर्दनाक मौत; आयोजक हिरासत में
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें