
हल्द्वानी। कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डा० अनिल डब्बू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 03 वर्ष के कार्यकाल को अब तक का सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल बताते हुए बेमिसाल बताया ।
उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्य व योजनाओं के कारण आज उत्तराखण्ड गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
उन्होने कहा कि उत्तराखण्ड में युवा एवं उर्जावान मुख्यमंत्री ने रात दिन प्रयास कर उत्तराखण्ड में नई योजनायें संचालित की है, आज समान नागरिक संहिता के कारण प्रत्येक व्यक्ति एक समान कानून के तहत जीवन जी रहा है।
नकल विरोधी कानून के कारण आज विद्यार्थी 4-4 प्रतियोगी परिक्षाओं को पास कर रहे हैं। आज शीतकालीन यात्रा के कारण प्रदेश में पर्यटन दोगुना हो गया है, सशक्त भू-कानून से आज प्रदेश में स्थानीय जनता के अधिकार सुरक्षित हो गये है।
बच्चो की सम्पत्ति में माता-पिता का अधिकार सुनिश्चित होने से आज बुजुर्ग भी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होने कहा 20 हजार से ज्यादा सरकारी पदो में नौकरियां देकर धामी सरकार ने रिकार्ड कायम किया है।
40 साल पुरानी जमरानी परियोजना पर कार्य प्रारम्भ होने से तराई-भावर की पानी की समस्या को दूर करने का एतिहासिक कार्य भी धामी सरकार द्वारा किया गया है।
डा०डब्बू ने कहा कि चाहे 11. 50 लाख परिवारों को बिजली बिल में 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का कार्य हो अथवा स्टार्ट-अप के माध्यम से नये उद्योगो को बढावा देने का कार्य हो सभी कार्यों को मुख्यमंत्री धामी कड़ी मेहनत से आगे बढ़ा रहे हैं।
उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन कारियों के हर सपने साकार करने की ओर कार्य कर रहे हैं, उन्होने कहा कि पूरे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में पुष्कर सिंह धामी सरकार की चर्चा हो रही है।
उन्होने कहा कि पूरा प्रदेश धामी सरकार के 3 साल बेमिसाल के नारे के साथ सरकार का मनोबल बढाने के लिए जगह-जगह कार्यक्रमों के माध्यम से भागीदारी कर रहा है, उन्होने कहा कि निगमों के चुनाव में इस बार साबित कर दिया है कि जनता पुष्कर सिंह धामी के हर कदम में साथ है।
उन्होने उम्मीद जगाई कि आने वाले 02 साल में उत्तराखण्ड की जनता का भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का सपना एक विकासोन्मुख उत्तराखण्ड की दिशा में मुख्यमंत्री पूरी तरह सफल होंगे, उनके सपनो को पूरा करने में प्रधानमंत्री मोदी जी का आर्शिवाद एवं बाबा केदार की कृपा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Subscribe to my channel
More Stories
Breeking news*सांसद अजय भट्ट ने बजट को बताया दूरदर्शी और कर्तव्य निष्ट बजट*! पढ़ें किसका जताया आभार…
Breeking news: *मिट्टू की फुर्तीली पूँछ एकदम स्थिर हो गई*! पढ़ें: *बाल कलाकार क्यों डरे परीक्षा से*…
Breeking news: *2027 के विधानसभा चुनाव में क्या भाजपा पंजाब फतह करेगी* ?*जटिल समस्या से घिरती भाजपा*! पढ़ें : “पंजाब की ताजा” अपडेट…