Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी किरन जोशी के समर्थन में उतरे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल! पढ़ें जिला पंचायत सदस्य चुनाव बरेली रोड अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्दूचौड़/गोरपड़ाव। कांग्रेस नेता आज जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी किरन जोशी पत्नी शंकर जोशी के चुनाव प्रचार में दमखम से मैदान में उतर गए हैं जिससे चुनाव बरेली रोड में रोचक मोड की तरफ बढ़ रहा है!

ADVERTISEMENTS Ad

इस जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के पुत्र हेमवती नंदन दुर्गापाल के मैदान में उतरने से चुनाव रोचक होने की तरफ बढ़ रहा है! आज कांग्रेस समर्थक जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी किरन जोशी ने कहा है वह जनतां की सेवा के लिए चुनाव लड़ रही हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: प्रतियोगिता का शुभारंभ *चार साल बेमिसाल* दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने किया शुभारंभ तो विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने किया समापन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इस चुनाव में भाजपा के दो लोगों ने ताल ठोक रखी है जिसमें दीपा चंदोला पत्नी कमलेश चंदोला के साथ विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट की ताकत है और सांसद अजय भट्ट का आशीर्वाद है तो वहीं भाजपा नेता बबीता चंदोला (विमला देवी) ने भी चुनाव को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है!

मुख्य मार्ग में उनका प्रचार होर्डिंग्स से दिख रहा है तो बबीता चंदोला ने हर भाजपा नेता के घर दस्तक देना शुरू कर दिया है जिससे चुनाव त्रिकोणीय रूप लेता दिखने लगा है!

इस चुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और वर्तमान विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट की प्रतिष्ठा दांव पर बताई जा रही है! कुछ लोग सभी नाराजी इस चुनाव में निपटाने का गणित भी बिठा रहे हैं लेकिन विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट की राजनीतिक सोच क्या गुल खिलाती है ये तो परिणाम आने के बाद ही ज्ञात होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बर्फबारी के बीच श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; उत्तराखण्ड पुलिस और आईटीबीपी के जवान शून्य से नीचे तापमान में भी मुस्तैद।
Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें