Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: प्रतियोगिता का शुभारंभ *चार साल बेमिसाल* दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने किया शुभारंभ तो विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने किया समापन! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/लालकुआं। *जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल के अंतर्गत खेल विभाग द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन* जिला प्रशासन नैनीताल के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी नैनीताल द्वारा जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल थीम के तत्वाधान में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से बालक /बालिकाओं व पुरुष/ महिलाओं की मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

इसके साथ ही बॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। दौड़ मिनी स्टेडियम हल्द्वानी से प्रारम्भ होकर तिकोनिया चौराहे से वापस हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अनिल कपूर डब्बू अध्यक्ष उतराखण्ड मंडी परिषद, विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र सिंह नेगी अपर जिलाधिकारी ने दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: महिला को तेंदुए ने मार डाला! पढ़ें पौड़ी अपडेट...

दौड के प्रतिभागियों को लार्टी के माध्यम से विजेता घोषित किया गया। जिसमें 14 विजेता खिलाडियों को मुख्यअतिथि ने पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसके अतिरिक्त मंगलवार को हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में बॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

*वालीबाल प्रतियोगिता में हल्द्वानी स्टेडियम रहा विजयी* जिला स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें कटघरिया वर्सेज ऊंचापुल के मध्य पहले सेमी फाइनल खेला गया।

जिसमें कटघरिया विजेता तथा दूसरा सेमीफाइनल हल्द्वानी स्टेडियम वर्सेस ब्रदर्स क्लब हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें हल्द्वानी स्टेडियम विजेता होकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में हल्द्वानी स्टेडियम वर्सेस कटघरिया के मध्य फाइनल मैच खेला गया जिसमें हल्द्वानी स्टेडियम ने ट्राफी पर कब्जा किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राज्य को अस्थिर करने और दहशत फैलाने वालों के सामने सरकार नतमस्तक*! : दुर्गापाल

प्रतियोगिता का समापन समारोह अपराह्न 4:00 बजे हुआ । फाइनल मैच के मुख्य अतिथि विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट रहे।

इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, बाबी आर्य, अजय राज व खेल विभाग के अधिकारी, प्रशिक्षक खेल प्रेमी जनता व शहर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत ने अवगत कराया कि उक्त सम्पन्न प्रतियोगिता में से गोपेश्वर में खेल निदेशालय देहरादून के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होनी है ।

इसी प्रतियोगिता में से जिला नैनीताल वॉलीबॉल टीम का चयन भी किया गया है जो गोपेश्वर में दिनांक 26 – 27 मार्च को उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु दिनांक 25 मार्च को रवाना होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें