Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव के मुद्दे पर कांग्रेस खुलकर कूदी*! आगामी 25 फरवरी को देहरादून कूच की तैयारी! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में बिंदुखत्ता का एक अलग ही महत्व है! जिसके सिर में बिंदुखत्ता की जनता हाथ रख देती है वह विधायक और मंत्री बन जाता है! इसके बावजूद विडंबना देखिए अपने मौलिक अधिकारों के लिए ग्राम प्रधान नहीं चुन सकती!

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद/विधायक चुनने का अधिकार है लेकिन ग्राम पंचायत अधिकार से जनता को वंचित किया गया है जो जनता के मौलिक अधिकारों का हनन है! हर चुनाव में राजनीतिक दल इस क्षेत्र की जनता को हसीन सपने दिखाकर अपना उल्लू सीधा करते रहे हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने उठाए ज्वलंत मुद्दे*! पढ़ें किस समस्या के लिए दिया ज्ञापन...

आजादी से पूर्व बसे इस गांव ने देश को ऐसे रक्षक दिए जिन्होंने अशोक चक्र तक मरणोपरांत प्राप्त किया है! दर्जनों लोगों ने देश की सीमाओं में शहादत दी है और हजारों लोग अभी सीमाओं में तैनात हैं!

स्थानीय विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा है धामी सरकार बिंदुखत्ता सहित सभी खत्तों को राजस्व गांव घोषित करने को लेकर गंभीर है! दूसरी ओर जनता आंदोलित है और राजस्व गांव घोषित करने के लिए बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है!

सीएम पुष्कर धामी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने भी चुनाव निकट देख मोर्चा खोल दिया है और 25 फरवरी को देहरादून में धरने का ऐलान किया है! पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा है बिंदुखत्ता की जनता की जायज मांग को सरकार गंभीरता पूर्वक चिंतन कर पूरा करे क्योंकि राजस्व गांव घोषित करने से ही इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दस अप्रैल को बिंदुखत्ता के इन ग्रामों में होगा रसोई गैस सिलेंडर का वितरण*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा है उनकी चार साल की मेहनत पर जो लोग पानी फेरना चाहते हैं उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे! उन्होंने कहा कांग्रेस जनता को भड़का रही है जबकि पूर्व में उसकी भी डबल इंजन सरकारें रही तब कांग्रेस ने सुध नहीं ली। विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने कहा उन्होंने ही समिति बनाई थी वही राजस्व गांव घोषित कर जनता से किए वादे पूरे करेंगे।

इधर कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा है जनता अपने मौलिक अधिकारों के लिए जनता अब चुप बैठने वाली नहीं है इसलिए सरकार जल्द राजस्व गांव घोषित करे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें