

बिंदुखत्ता। यहां वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता बिंदुखत्ता में श्रीमद् देवी भागवत कथा के पांचवें दिन भारी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग कर कथा का रसपान किया।
कथा ब्यास कृष्णानंद जोशी ने कहा जागना है और जगाना है यह सब हमें सनातन धर्म में ही मिलता है! उन्होंने कहा भगवत कथा श्रवण से ही सुखों की प्राप्ति होती है! उन्होंने कहा ठोकरों को पार करना हमे शास्त्र बताते हैं! अंततः करण का प्रयोग करना है और हृदय में प्रभु को आत्मसात करो। उन्होंने कहा विनम्रता और संस्कार शास्त्र बताते हैं।

इस अवसर पर बागेश्वर से मठाधीश श्री महंत शंकर गिरी महाराज, वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता के श्री महंत राजेश्वर गिरी महाराज, माता प्रेमा गिरी, श्री महंत कैलाश गिरी महाराज, राजस्थान से संतोष गिरी महाराज, माता जमना गिरी माई जी भी यहां वन देवी मंदिर खुरियाख़त्ता बिंदुखत्ता में पहुंचे हैं जो 26 फरवरी भंडारे के बाद अपने स्थानों को रवाना होंगे।
यहां परम्परा है प्रतिदिन अलग गांव वालों की सेवा रहती है, हर दिन अलग गांव वालों द्वारा सेवा इस मंदिर की अनोखी परम्परा है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
बिंदुखत्ता में कल से गूंजेगी लोकसंस्कृति की धूम, तीन दिवसीय ‘लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का होगा भव्य आयोजन
राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी का रोमांच होगा महंगा, शुल्क में 10% बढ़ोतरी का प्रस्ताव; महावतों व आउटसोर्स कर्मियों को मिली बड़ी सौगात
लालकुआं में आंचल का दूध हुआ महंगा, तीन रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम…