Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *राज्य बनने के 25 साल बाद भी मौलिक अधिकारों के लिए जनता सड़कों पर*! पढ़ें *प्रधान संपादक*जीवन जोशी* की अपनी बात…

Ad
खबर शेयर करें 👉
फाइल कॉपी

उत्तराखंड में बजट पेश होने जा रहा है इसकी तैयारी चल रही है! राज्य बनने के पच्चीस साल बाद भी इस राज्य के लोग शिक्षा स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर जब सड़क पर उतर रहे हैं तब समझ जाना चाहिए कि राज्य बनने के पच्चीस साल बाद कितना विकास हुआ है!

ADVERTISEMENTS

जंगली जानवरों ने जिस गति से मानव जाति पर हमला तेज किया है और खेती को तबाह किया है वह भी बेहद चिंतनीय है! पच्चीस साल बाद भी पुल नहीं हैं, सड़कें नहीं हैं और अस्पताल के बावजूद चिकित्सक नहीं हैं, स्कूल में पूरे टीचर नहीं हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : भाजपा ने जिला प्रभारी और सह प्रभारियों की जारी की लिस्ट...पढ़ें किसे कहां दी जिम्मेदारी...

रोजगार के लिए आज भी राज्य का युवा दिल्ली का रुख कर रहा है ! सिडकुल में ठेकेदारी प्रथा ने युवाओं का जीवन बर्बाद किया है! धामी सरकार ने रोजगार पर फोकस तो किया है लेकिन अब भी इस राज्य को मौलिक अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है जो हुक्मरानों के लिए सोचने का विषय है!

भूमिहीन किसान राजस्व गांव घोषित करने के लिए आज भी वैसे ही संघर्ष कर रहे हैं जैसे राज्य बनने से पूर्व करते थे! स्थानीय लोग राशन कार्ड, स्थाई निवास प्रमाण पत्र के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन बाहरी राज्यों के लोगों को सभी प्रमाण पत्र तुरंत मिल जाते हैं जिससे पूरे राज्य में गरीबों की जमीनों पर भू माफिया कब्जा कर रहे हैं!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *जनता आंदोलन में तो नेता वोट के लिए घूम रहे*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

धामी सरकार को इस बजट में उस कल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़कर काम करना होगा जो राज्य आंदोलन में लोगों ने सपना देखा था! जनता के सपने साकार करने वाला बजट पेश किया जाएगा तभी इस राज्य को विकसित राज्य बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें