

नैनीताल। जिला निर्वाचन अधिकारी, नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में जनपद नैनीताल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) का कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रगति पर है।
जनपद में कुल 7,65,135 मतदाताओं के सापेक्ष 6,93,237 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
अब तक जनपद में कुल 71,898 (9.40%) मतदाता अन-कलेक्टिबल (Un-collectible) श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। इनमें से—
10,182 मतदाता मृत पाए गए हैं।
45,763 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित पाए गए हैं।
4,480 मतदाता पूर्व में अन्यत्र पंजीकृत पाए गए हैं।
11,142 मतदाता अनुपस्थित पाए गए हैं।
331 मतदाता अन्य श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार सर्वाधिक अन-कलेक्टिबल मतदाता 59-हल्द्वानी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 20,903 (14.90%) तथा 58-नैनीताल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 10,959 (10.50%) चिन्हित किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कियदि किसी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश ASDD सूची में सम्मिलित हो गया है अथवा उसका नाम प्रारूप निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है, तो ऐसे मतदाता 14 जुलाई, 2026 से 13 अगस्त, 2026 के मध्य निर्धारित प्रपत्र-6 एवं घोषणा-पत्र के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त, भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त पूर्व अनुमोदन के क्रम में जनपद के मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (Rationalization) संबंधी कार्य भी निर्धारित कार्यक्रमानुसार संचालित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप निर्वाचक नामावली में अपना विवरण अवश्य जांच लें तथा किसी प्रकार की त्रुटि अथवा नाम सम्मिलित न होने की स्थिति में निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर अपने मताधिकार को सुरक्षित करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *अवैध शराब बेचने वाला आया पुलिस के हाथ*! पढ़ें कितने पाउच थे…
ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड रोडवेज को मिलेंगी अब इलेक्ट्रिक बसें*! पढ़ें कितनी बसें मिलने जा रही…
ब्रेकिंग न्यूज: *चंद्रशेखर पांडे बने भाजपा सेवा निवृत कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक*! पढ़ें : जनपद नैनीताल अपडेट…