Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *गेठिया-कुरियागांव की राह आसान* ! ब्लॉक प्रमुख *डॉ. हरीश सिंह बिष्ट* ने विभागीय अधिकारियों के साथ मौके का किया स्थलीय निरीक्षण! पढ़ें- भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए जीवनरेखा माने जाने वाले बहुप्रतीक्षित गेठिया-कुरियागांव मोटर मार्ग के निर्माण का रास्ता अब जल्द साफ होने वाला है।

ADVERTISEMENTS

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत स्वीकृत इस मार्ग की बाधाओं को दूर करने के लिए भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित मार्ग का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।सर्वे पूरा, पर स्थानीय आपत्तियों से रुका था काम , निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सड़क निर्माण के लिए आवश्यक सर्वेक्षण कार्य पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री का जनता दरबार: पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

हालांकि, मार्ग के कुछ हिस्सों पर स्थानीय स्तर पर उठी आपत्तियों के कारण धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी विवादित स्थल की भौगोलिक स्थिति और अपनी व्यवहारिक समस्याओं को प्रमुखता से ब्लॉक प्रमुख के सामने रखा।

ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों द्वारा बताया गया बाहरी व्यक्ति द्वारा जमीन खरीदी गई है मोटर मार्ग निर्माण में कुछ भूमि आ रही हैं जिसको लेकर उक्त व्यक्ति द्वारा बार बार आपत्ति की जा रही है।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आपत्तियों का आपसी समन्वय और नियमानुसार तत्काल निस्तारण किया जाए।

उन्होंने कहा जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मानवाधिकारआयोग की विशेष प्रतिवेदक ने किया जिला जेल का निरीक्षण*! पढ़ें~ कैदियों के लिए क्या दिए निर्देश...

तय किया गया कि जल्द ही ग्राम पंचायत की बैठक बुलाकर संबंधित पक्षों से सीधा संवाद किया जाएगा और विवादित स्थल का सर्वमान्य हल निकालकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इस सड़क के बनने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इनकी रही प्रमुख उपस्थितिस्थलीय निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान गेठिया रिंकू देवी, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, सहायक अभियंता मिताली कपिल, सुरेन्द्र रावत, अजय कुमार, दयाल सिंह, हरीश कुरिया, लछम सिंह, राजू कुरिया, भीम सिंह कैड़ा, आरती कैड़ा, विमल, मनोज पतलिया, टीका सिंह और सुरेश बगड़वाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें