Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड रोडवेज को मिलेंगी अब इलेक्ट्रिक बसें*! पढ़ें कितनी बसें मिलने जा रही…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम को घाटे से उबारने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। जल्द ही पहाड़ में इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ेंगे।

ADVERTISEMENTS

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को रामनगर और टनकपुर के निर्माणाधीन बस स्टेशनों का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने, पहाड़ी मार्गों पर 50 नई मिनी बसें संचालित करने और इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से जल्द ही 140 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं, जिससे प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: खटीमा में युवा कारोबारी की मौत! पढ़ें कहां हुई दुर्घटना...

परिवहन मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक में विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय समीक्षा के दौरान परिवहन मंत्री ने रामनगर और टनकपुर बस स्टेशनों के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि परिवहन निगम और परिवहन विभाग के बेहतर समन्वय का सकारात्मक परिणाम राजस्व में वृद्धि के रूप में सामने आया है।चारधाम यात्रा सीजन में अभी तक परिवहन निगम ने लगभग आठ करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।

वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग पर किराया कम किए जाने से यात्रियों की पहली पसंद उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें बनी हैं।

केंद्र से मिलेंगे 140 बसें, व्यवस्था होगी मजबूत परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य निगम को घाटे से बाहर निकालकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।

इसके लिए जल्द ही 50 नई मिनी बसों का संचालन पर्वतीय और छोटे मार्गों पर शुरू किया जाएगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज:*क्या *कॉक्रोच* से हिला सिंहासन*! छात्र आंदोलन ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! पढ़ें दिल्ली अपडेट...

परिवहन विभाग के कार्यालयों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया। मंत्री ने अधिकारियों को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के अनुरूप चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने, टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और सरल बनाने तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन विभाग के कार्यालयों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया।

इस बैठक में प्रत्येक जिले में सिटी बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना, बसों की मरम्मत, पुराने वाहनों को हटाने, कर्मचारियों की भर्ती, बस स्टेशनों की सुविधाओं, आनलाइन बुकिंग, यात्री शिकायतों के निस्तारण तथा तकनीकी उन्नयन की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

इस बैठक में परिवहन निगम प्राधिकरण के सदस्य संजय अरोड़ा, प्रबंध निदेशक रीना जोशी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें