Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *उप-प्रधानों का 03 अगस्त को होगा शपथ ग्रहण*! पढ़ें नैनीताल जनपद अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

उत्तराखंड। जनपद नैनीताल में सम्पन्न उप-प्रधानों के निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी, नैनीताल द्वारा जनपद के सभी खण्ड विकास अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विकासखण्ड मुख्यालयों में निर्वाचित उप-प्रधान ग्राम पंचायतों को 03 अगस्त 2026 को नियमानुसार शपथ ग्रहण कराया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा संबंधित निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लोकसभा में उठाया भारतीय न्यायालयों में ई-फाइलिंग का मुद्दा*! पढ़ें ~ कितने मामले हुए दर्ज...


शासन एवं राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जनपद में सम्पन्न उप-प्रधानों के निर्वाचन के परिणाम 15 जुलाई 2026 को घोषित किए जा चुके हैं। निर्वाचन के उपरांत अब निर्वाचित उप-प्रधानों को उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम, 2016 एवं संबंधित नियमावली में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

जिला पंचायत राज अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए संबंधित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित उप-प्रधानों को निर्धारित तिथि एवं स्थान की जानकारी समय से उपलब्ध कराएं।

साथ ही शपथ ग्रहण की समस्त कार्यवाही निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप संपादित की जाए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को भी अपने स्तर से आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जनपद में निर्वाचित उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्पान रिवर क्रॉसिंग रोप वे के लिए लाखों मिले*! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें