Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम प्रारंभ! पढ़ें जनपद नैनीताल अपडेट…vdo

Ad
खबर शेयर करें 👉

कालाढूंगी। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी agri stake योजना के अंतर्गत अंश निर्धारण, फार्मर ,रजिस्ट्री तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य संचालित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में सोमवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा तहसील कालाढूंगी के राजस्व ग्राम नाथूझाला का डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया।अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित काश्तकार के समक्ष कुछ खेतों का स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त, 57 मेट्रो स्टेशनों पर पाबंदी और कई ट्रेनें प्रभावित; उत्तराखंड से दिल्ली सफर पर असर

इस अवसर पर तहसीलदार एवं राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि डिजिटल crop सर्वे के कार्य में तेजी लाई जा रही है। अधिकांश कार्य संपन्न हो चुका है, कुछ खेतों में Sajra तथा लोकेशन ट्रेस होने की आशिक कठिनाई सामने आ रही है।

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व परिषद उत्तराखंड देहरादून में डिजिटल क्रॉप सर्वे के नोडल अधिकारी को फील्ड में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर ईश्वर सिंह प्रभारी तहसीलदार कालाढूंगी, ताराचंद्र घिल्डियाल,अभय कुमार, हिमाक्षी राजस्व उप निरीक्षक, उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें