Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: डिस्ट्रिक टॉपर आयुषी को मिला सम्मान! पढ़ें लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

देहरादून/लालकुआं। नैनीताल जनपद की टॉपर आयुषी भट्ट सहित सभी जनपद की प्रतिभा को उत्तराखंड सरकार द्वारा सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर इंटरमीडिएट में नैनीताल की टॉपर आयुषी भट्ट समेत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों की मेधावी बालिकाओं को पुरस्कृत करते हुए स्मार्टफोन प्रदान किये।

यह भी पढ़ें 👉  ढोल नगाड़ो के साथ 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया तड़ीपार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के मौके पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने नैनीताल जनपद की इंटरमीडिएट में टॉपर रही आयुषी भट्ट समेत प्रदेश के सभी जनपदों की मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए।

जनपद स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम तीन टॉपर बालिकाओं को यह पुरस्कार प्रदान किए गए। बताते चलें लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार बी सी भट्ट एवं संपादक श्रीमती गीता भट्ट की मेधावी पुत्री आयुषी भट्ट को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी सहित सभी पत्रकारों ने बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज*गौला/नन्धौर नदी में बाढ़ सुरक्षा योजना, हल्द्वानी-लालकुआं के मध्य *रेलवे क्रॉसिंग* पर सेतु निर्माण योजना (रुपए 49.47 करोड़ मंजूर*! पढ़ें सीएम पुष्कर धामी ने कितनी विधानसभाओं के विकास पर ली बैठक और क्या दिए निर्देश...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें