

हल्द्वानी। रविवार को तहसील हल्द्वानी के ग्राम नवाड खेड़ा में कृषक ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि क्रॉप कटिंग से फसल उत्पादन के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं, किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णय में भी ये आंकड़े सहायक सिद्ध होते हैं।
सरकार को भी कृषि नीति न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी ) खाद्यान्न भंडारण नीति,आयात व निर्यात नीति आदि नीतियों को भी बनाने हेतु इन्हीं आंकड़ों की सहायता लेनी होती है।
इन्हीं क्रॉप कटिंग के आंकड़े के आधार पर प्राकृतिक आपदा के समय फसल क्षति होने पर राहत राशि वितरण की जाती है।
इसके अतिरिक्त सांख्यिकी सर्वेक्षण में भी यह आंकड़े सम्मिलित किए जाते हैं। इस दौरान तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे सहित,स्थानीय किसान व अन्य मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
Vip News: *पुष्कर धामी* विरोधियों के मुंह पर *अलीगढ़ का ताला लगा गए राजनाथ सिंह*! *धाकड़ से धुंआधार की मिली उपाधि*! पढ़ें: *दूरगामी नयन* अपडेट…
नवरात्र के पावन अवसर पर डीएम ने की देवियों की स्तुति; 10 बालिकाओं की शिक्षा पुनर्जीवित
ब्रेकिंग न्यूज *राजनाथ सिंह का जोरदार स्वागत*! पढ़ें vip अपडेट…