Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

ब्रेकिंग न्यूज: दुर्ग का जवान कलसा नदी में डूबा! पुलिस ने बरामद किया शव! पढ़ें कितने साल हुए थे नौकरी लगे…

Ad
खबर शेयर करें 👉

दुर्ग/नैनीताल। नैनीताल घूमने पहुंचे एक एयर फोर्स जवान प्रिंसराज यादव की गुरुवार को नैनीताल के निकट कलसा नदी में डूबने से मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

बताया गया है दो साल पहले ही उसकी पठानकोट पंजाब में एयर-फोर्स में नौकरी लगी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार को नैनीताल के पास परिताल से लगभग 2 किमी पहले मुसाताल में नहाते वक्त एयरफोर्स के 2 जवान डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  नींबू-मिर्ची के टोटके बेचने के बहाने करते थे रैकी, अब पहुंचे सलाखों के पीछे

नहाते समय डूबने वाले दोनों युवक एयरफोर्स में कार्यरत थे। एयरफोर्स में तैनात 4 दोस्त नैनीताल घूमने आये थे। प्रिंस कुमार (22) निवासी बिहार, साहिल कुमार (23) अपने दो अन्य साथियों नयाल सौरभ सिंह (25) और बृजेन्द्र (25) गुरुवार सुबह लगभग 12 बजे मुसाताल पहुंचे।

बताया जाता है उनके साथ चार युवतियां भी गई थीं।जानकारी के अनुसार सभी युवक-युवतियां मुसाताल के पास नदी किनारे रुके और दो युवक नहाने के लिए नदी में चले गए।

बताया जाता है कि भारी बरसात के चलते नदी का जल स्तर और बहाव बहुत अधिक था, जिसमे प्रिंस कुमार और साहिल कुमार दोनों जवान नदी में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बर्फबारी के बीच श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; उत्तराखण्ड पुलिस और आईटीबीपी के जवान शून्य से नीचे तापमान में भी मुस्तैद।

इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम धारी केएन गोस्वामी, थाना अध्यक्ष मुक्तेश्वर जगदीप सिंह नेगी, भीमताल पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। मुक्तेश्वर व भीमताल पुलिस द्वारा संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसके तहत दोनों शव बरामद किए गए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए।

इस घटना से मृतक जवान के घर दुर्ग में कोहराम मच गया है और परिजन नैनीताल रवाना हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें